फिल्मी चक्कर

वेब शो ‘माफिया’ का ट्रेलर रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर बहुत जल्द मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ‘माफिया’ रिलीज होने वाली है, जिसका प्रीमियर 10 जुलाई को किया जाएगा. हाल ही में शो के ट्रेलर को जारी किया गया

जिसमें दर्शकों के सामने दोस्तों के रीयूनियन की झलक पेश की गई है. ट्रेलर की शुरुआत दोस्तों के ग्रुप द्वारा एक काले घने जंगल में रीयूनियन के शॉट्स के साथ होती है, लेकिन क्या वे वास्तव में सबसे अच्छे दोस्त हैं?

ट्रेलर में शो की कहानी को आगे बढ़ाया जाता है, जब यह ग्रुप माफिया नामक सोशल डिडक्शन के एक खेल की शुरुआत करता है. यह दर्शकों को वास्तविक खेल की कहानी के साथ जोड़े रखेगा और इसके साथ ही इसमें रहस्यमय ड्रामा को मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में बदल देने वाले छह खिलाड़ियों के जीवन को दर्शाया जाएगा. क्या किरदार जीवन के इस खेल से बच पाएंगे? या वे एक-दूसरे के खिलाफ उतरकर अपने सबसे गहरे सच को उजागर करेंगे?

‘माफिया’ के ट्रेलर रिलीज पर इसमें शामिल अभिनेता नमित दास कहते हैं, “शो रहस्य और मनोवैज्ञानिक थ्रिलर का सही मिश्रण है. ट्रेलर में महज बैकग्राउंड कहानी की एक झलक साझा की गई है

लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब किरदार खेल खेलना शुरू करते हैं जो शो के कथानक को पूरी तरह से बदल देता है लेकिन खेल में आगे बढ़ते हुए असली ट्विस्ट तब आता है जब एक दोस्ताना खेल के दौरान एक बेहोश हत्या एक असली हत्या में बदल जाती है.

जीवन के इस खेल में कौन बचेगा और कौन एक-दूसरे के खिलाफ उतरेगा, यह जानने के लिए दर्शकों को 10 जुलाई को जी5 पर शो को देखना होगा. मैं वास्तव में इस शो के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21476 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − eight =