हरकत की फिराक में पाकिस्तान, मिन्हास एयरफोर्स बेस पर अवाक्स के नए बेड़े की तैनाती
पाकिस्तान और उसकी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। खबरों के मुताबिक, पाक सेना देश में गंभीर होते हालात से लोगों की ध्यान हटाने के लिए सीमा पर कोई नापाक हरकत की योजना बना रहा है।
पाकिस्तान ने मिन्हास एयरफोर्स बेस पर अवाक्स (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम्स) के नए बेड़े की तैनाती की है। मिन्हास एयरफोर्स बेस भारत के श्रीनगर से 222 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
यहां से उड़ान भरने के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मुश्किल से पांच मिनट में भारतीय वायुसीमा में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में पाकिस्तान की चाल कश्मीर और लद्दाख में भारत के ऑपरेशनल उड़ानों पर नजर रखने की हो सकती है।
पाकिस्तान ने हाल ही में स्वीडन के साब एयरोस्पेस से अवाक्स सिस्टम खरीदा है। दरअसल, @detresfa_ नाम के ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जो पाकिस्तान एयरफोर्स बेस मिन्हास का है।
Recent image from #PakistanAirForce base Minhas spots a Saab 2000 ERIEYE AEW&C on site, recently there have been speculations of #Pakistan receiving more planes of the same config as SAAB announced it had secured an order for an undisclosed client pic.twitter.com/Td1SeFOISF
— d-atis☠️ (@detresfa_) October 22, 2020
इस तस्वीर में Saab 2000 ERIEYE AEW & C लिखा हुआ है। यह काफी सीक्रेट डील थी। इसकी भनक किसी को नहीं थी और न ही साब ने इसे सार्वजनिक किया था। साब ने केवल इतना बताया था कि यह एक अघोषित क्लाइंट के लिए ऑर्डर है।

