Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह बंधन में बंधे सैकडों जोडे, कन्यादान कर केंद्रीय मंत्री Sanjeev Balyan ने दूल्हों को दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर के मेरठ रोड स्थित नुमाईश मैदान में 800 से अधिक हिन्दू-मुस्लिम जोडों का विवाह जिला प्रशासन द्वारा सम्पन्न कराया गया। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की जन कल्याणकारी योजना के तहत जिला प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे केन्द्रीय मंत्री डा.Sanjeev Balyan, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदि ने नव दम्पत्ति को अपना आर्शीवाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय जीवन की मंगल कामना की।

नुमाईश मैदान आयोजित सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम की सफलता हेतु जिला प्रशासन पिछले कई दिनो से तैयारियों मे जुटा था। कार्यक्रम के दौरान नवदम्पत्ति को भेंट स्वरूप घरेलू उपयोग की वस्तुएें प्रदान एवं विवाह का प्रमाण पत्र आदि सौंपे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री डा.Sanjeev Balyan ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

जिनका पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जमकर सराहना की।बताया जाता है कि मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत 839 कन्याओं ने सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन किया था। कार्यक्रम मे उपस्थित केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,डीएम अरविन्द मल्लपा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन,सीडीओ संदीप भागिया, एसडीएम सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी,विकास अधिकारी के अलावा ब्लॉक प्रमुख आदि मौजूद रहे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री मतस्य पालन, पशुपालन, डेरी मंत्रालय भारत सरकार डा0 संजीव कुमार बालियान ने सामूहिक विवाह की पावन बेला पर नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय संबंधों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद एवं शुभकामनाये दी।

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि शुभ विवाह/पाणिग्रहण संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है जिसमें पति पत्नी एक दूसरे के साथ समर्पित जीवन जीते हुए समाज एवं देश में अपना योगदान देते हैं । यह सामूहिक विवाह समाज की समरसता एवं समरूपता का प्रतिफल है। सामूहिक विवाह योजना द्वारा एकता और अखंडता को मजबूत किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ समानता का व्यवहार करते व सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बंधते है। इससे सर्वधर्म समाज और सामाजिक संस्कृति को बल मिलता है उन्होंने सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामना दी।

 डॉ0 संजीव बालियान ने कहा कि आज 800 जोडे परिणय सूत्र में बंधे है ओर वह भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने हैं, तो हम सबकी जिम्मेदारी है कि इनकी गृहस्थी सुखमय रहे। उन्होने कहा कि आज विवाह के बंधन में बंधे दूल्हों को विशेष तौर पर कहा कि लडकियों के कन्यादान में उनका भी हाथ है। ये हमारे परिवार की सदस्य हैं। सब दूल्हे कान खोलके सुन ले इन्हे प्यार से अच्छी तरह रखना। इनकी कोई शिकायत आ गई तो ठीक नहीं होगा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =