Muzaffarnagar जे एम कंपाउंड के बाहर हुए हंगामे पर सैकडो वकील इकटठा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कचहरी परिसर स्थित जे एम कंपाउंड के बाहर हुए हंगामे पर सैकडो वकील इकटठा हो गए। बताया जाता है कि आज दोपहर के वक्त जे एम कंपाउंड के बाहर उस समय अच्छा खासा हंगामा खडा हो गया कि जब जे एम कंपाउंड मे एक अधिवक्ता की सीट पर पहुंचे तीन युवकों ने खुद को क्राईम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उक्त अधिवक्ता की सीट पर बैठे एक व्यक्ति को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।
खुद को क्राईम ब्राच से बताने वाले उक्त युवकों का कहना था कि वे हरियाणा क्राईम ब्रांच से है तथा 2020 से धोखाधडी के मामले मे वांछित चल रहे उक्त व्यक्ति को अपने साथ लेकर जाएंगे। आरोप है कि अधिवक्ता द्वारा जब इसका विरोध किया गया
तो आरोपी उक्त तीन युवकों मे से एक आरोपी ने अधिवक्ता पर पीस्टल तान दी। शोर-शराबे की आवास सुनकर आसपास के चैम्बर सहित जिला बार संघ से जुडे सभी अधिवक्ता मौके पर एकत्रित हो गए। इस मामले से गुस्साये वकीलों ने पिस्टल दिखाने वाले तीनो युवकों की जमकर धुनाई कर डाली। इस मारपीट मे उनके कपडे तार तार हो गए।
हंगामे के बीच अधिवक्ता उक्त तीनो आरोपियों को फैंथम हॉल ले गए। जहां जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एवं महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओ की मौजूदगी मे इस मामले को लेकर बातचीत जारी रही। कचहरी परिसर मे हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

