Muzaffarnagar News: शहीद भगत सिंह एकता दल ने तपती गर्मी से निजात को की जल सेवा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कभी क्राईम कैपिटल के नाम से मशहूर रहे मुजफ्फरनगर की छवि अब पूरी तरह बदल चुकी है। शहीद भगत सिंह एकता मंच द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन पर की जा रही जल सेवा से जनपद की एक अलग ही तस्वीर उभर कर सामने आयी है।
चिलचिलाती गर्मी के बीच शहीद भगत सिंह एकता मंच के पदाधिकारियों द्वारा रेलयात्रियों को दी जा रही निःशुल्क जलसेवा से दूर-दराज से आने वाले रेलयात्री अभिभूत हैं। भीष्ण गर्मी के बावजूद की जा रही जलसेवा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है।
ट्रेन द्वारा यात्रा के दौरान यहां की इस सेवा से संतुष्ट रेलयात्री अपने जनपद मे भी इस पुनीत कार्य की तारीफ कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यो के रेलयात्री मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन द्वारा अपने गंतव्य की और रवाना होते हैं। जिससे स्वतः ही इस निस्वार्थ सेवा की चर्चा/सराहना आम लोगों के बीच होना स्वभाविक सी बात है।
शहीद भगत सिंह एकता मंच की यह अनूठी पहल अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करती नजर आ रही है। जो कि हमारे जनपद के लिए गौरव का विषय है। आज दोपहर के वक्त रेलवे स्टेशन पहुंचे शहीद भगत सिंह एकता मंच के अध्यक्ष अनमोल छाबडा, सुनील शर्मा,समाजसेवी बब्लूभाई, मास्टर विजय सिंह, राजेश कुमार, पीयूष, सचिन, सेवा सिंह, बब्बू भाई, कमल ढींगरा आदि संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

