Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सिख समाज के सैंकडो लोगों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

4 4 |मुजफ्फरनगर। सिख समाज के सैंकडो लोगों ने पाकिस्तान गुरूद्वारा ननकाना साहिब में असामाजिक तत्वों द्वारा गुरूद्वारे पर पत्थरबाजी व पाकिस्तान के पेशावर मे रविवार को एक सिख युवक की अज्ञात हमलावरो द्वारा की गई हत्या के विरोध मे डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में हाल ही में हुए सिखों के पवित्र स्थल ननकाना साहिब पर असामाजिक तत्वो ने पत्थबाजी कर दी थी। वहीं दूसरी और पेशावर मे मारे गए सिख युवक रविंन्द्र सिह खैबर पब्तूनख्वां प्रांत के शांगला निवासी की मौत के विरोध मे प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौपा।

गुरूद्वारा श्री गुरू सिह सभा, जानसठ रोड, खतौली व अन्य सिख संगठनो से जुडे पदाधिकारियों व सिख समाज के सैंकडो लोगो ने पाकिस्तान के गुरूद्वारा ननकाना साहिब मे असामाजिक तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी की कडे शब्दो मे निन्दा की। सिख समाज के लोगो ने काली पटटी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान श्री गुरू सिहं सभा,गांधी कालोनी सहित समस्त गुरूद्वारो व अन्य सिह व पंजाबी समाज के संगठनो से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिनमे प्रमुख रूप से श्री गुरूद्वारा सिंह सभा,गांधी कालोनी के प्रधान सरदार अमरजीत सिह सिडाना, सचिव धनप्रीत सिह चन्नी बेदी,सरदार बलविन्द्र सिह सल्ल, स.हरप्रीत सिह सन्नी,बलबीर सिह, सतपाल सिह,ज्ञानी गुरूबचन सिह,स.तरणजीत सिह, गुरूदेव सिह,प्रदीप बेदी, मोहन सिह हंसपाल, सुल्खन सिह नामधारी, हरमोहन सिह नागपाल,राहुल बजाज,कुलदीप सिह भटटी,पल्विन्द्र सिह भटटी, कविस वाधवा, कमल तलवार,राजेश सिह चन्दोक, जसबीर सिह, अजीत सिह,हरमीत सिह गम्भीर,अमरदीप सिह काका सहित सिह समजा के अनेक लोग मौजूद रहे।

6 3 |मुजफ्फरनगर। सिख समाज द्वारा कचहरी मे जिला प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन को हिंदू संघर्ष समित ने अपना समर्थन दिया। दर्जनो हिंदू संगठनो के लोगो ने डीएम कार्यालय पहुंच कर सिख समाज को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि हिंदू संघर्ष समिति पूरी तरह उनके साथ है।

हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र पंवार उर्फ साधु ने कहा कि वे सभी पाकिस्तान के ननकाना साहब गुरूद्वारे पर पथराव की निन्दा करते हैं। इस दौरान संयुक्त हिन्दू संघर्ष समिति से जुडे विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने भी सिख समाज को समर्थन की घोषणा की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − four =