IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त, General Bipin Rawat शहीद
तमिलनाडु में हुए वायुसेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत शहीद हो गए हैं। बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में Mi-17V5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सीडीएस बिपिन रावत भी अपनी पत्नी के साथ सवार थे।
जनरल बिपिन रावत के बार में जानकारी देते हुए एयरफोर्स ने ट्वीट कर कहा- गहरे अफसोस के साथ अब यह पता चला है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और उसमें सवार 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है”।
गहरे अफसोस के साथ; अब यह पता चला है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और उसमें सवार 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है। #GeneralBipinRawat https://t.co/rOmM6QmFOe
— News & Features Network (@mzn_news) December 8, 2021
Indian Air Force का एक हेलीकॉप्टर IAF Mi-17V5 तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ General Bipin Rawat, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, रक्षा सहायक और वायुसेना के पायलट समेत 14 लोग सवार थे। जिस इलाके में ये हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, वह जंगली इलाका है।हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं वो दिल दहला देने वाली हैं।
इस हादसे के बाद अभी तक 8 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिसमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा, दो शव बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू किए गए लोगों को वेलिंग्टन बेस में इलाज के लिए ले जाया गया है।
General Bipin Rawat और उनकी पत्नी को ले जा रहे सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने सभी के लिए दुआएं करनी शुरू कर दी ।
Shocked to hear about the tragic crash of helicopter with CoDS Shri Bipin Rawat ji on board.
I pray for everyone's safety, wellbeing.— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 8, 2021
इस हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया, ”CDS बिपिन रावत को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मैं सभी की कुशलता के लिए प्रार्थना करता हूं।”
कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, ”देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत और सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा है।” धू-धू कर जलते हेलीकॉप्टर की तस्वीरें देख यूजर्स सभी सवार लोगों की कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आज दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। इनमें CDS General Bipin Rawat, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, एल/नायक विवेक कुमार, एल/नायक बी साई तेजा, हवलदार सतपाल शामिल थे।
An IAF Mi-17V5 helicopter, with CDS Gen Bipin Rawat on board, met with an accident today near Coonoor, Tamil Nadu.
An Inquiry has been ordered to ascertain the cause of the accident.— Indian Air Force (@IAF_MCC) December 8, 2021

