हाईकमान चाहेगा तो वे लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार- Babita Phogat
BJP नेता और महिला विकास निगम की चेयरमैन Babita Phogat की लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहती हैं. दंगल गर्ल बबीता फोगाटा ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान चाहेगा तो वे लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हैं. पार्टी चुनाव के लिए जुटी हुई है और कार्यकर्ता फील्ड में उतरते हुए काफी मेहनत भी कर रहे हैं.
Babita Phogat चरखी दादरी में भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. किरण कलकल के पदग्रहण कार्यक्रम में पहुंची थी. Babita Phogatने दादरी विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और 24786 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही थी.
बाद में सरकार ने उन्हें हरियाणा महिला विकास निगम का चेयरमैन बना दिया गया. विधानसभा चुनाव हार चुकी बबीता की इच्छा अब भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा का चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ने की इच्छा रखती हैं. पत्रकारों के सवाल के जवाब ने बबीता ने कहा कि हाईकमान उसे लोकसभा का चुनाव लड़वाएगी तो वे तैयार हैं.
Babita Phogat ने डब्ल्यूएफआई के मामले में खेल मंत्रालय के फैसले को सराहा और कहा कि खिलाड़ियों के पक्ष में अच्छा फैसला लिया गया है. विनेश फोगाट का नाम लिए बैगर बबीता ने कहा कि सब खिलाड़ियों को खेल मंत्रालय के फैसले का स्वागत भी करना चाहिए. ऐसे फैसले से खिलाड़ियों का भविष्य बनेगा. बता दें कि कुश्ती संघ को खेल मंत्रालय ने भंग कर दिया है. कुश्ती संघ विवाद में बबीता की बहन विनेश फोगाट भी विरोध कर रही हैं. विनेश ने भी अपने अवॉर्ड सरकार को लौटा दिए हैं

