उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar में सीटें घटीं तो योगी मंत्रिमंडल में घटा जिले का रुतबा, देखें क्या बोले Kapil Dev

Muzaffarnagar: राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए Kapil Dev Agarwal ने कहा कि उन्हें जिस विभाग की जिम्मेदारी मिलेगी उस पर खरा उतरेंगे। सरकार की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करना है। भले ही सहारनपुर मंडल में सीट इस बार कम मिली हो, लेकिन वोट प्रतिशत बढ़ा है। वह पार्टी के लिए कार्य करेंगे।

शुक्रवार को लखनऊ से बातचीत में Kapil Dev Agarwal ने कहा कि सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें कुछ ही समय के लिए जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने अपने विभाग में प्रदेशभर में कार्य कराए। कानून व्यवस्था बेहतर रही और हर व्यक्ति की सुनवाई हुई।

सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें शुरूआत से ही मौका मिल रहा है, इसकी खुशी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में इस बार भाजपा सरकार आमजन की समस्याओं को और अधिक मजबूती से समाधान करेगी। कानून व्यवस्था पर पहले की तरह मजबूती से कार्य किया जाएगा। पिछले कार्यकाल में जहां से विकास कार्य रह गए थे, वहीं से शुरू होंगे।

सीट घटी तो कम हुआ जिले का रुतबा

साल 2017 में भाजपा ने जिले की सभी छह सीटें जीती थी। इसी के चलते प्रदेश सरकार में सदर से विधायक Kapil Dev Agarwal और चरथावल से विधायक विजय कश्यप को राज्यमंत्री बनाया गया था। इस बार सिर्फ खतौली और सदर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इस बार दो के बजाए जिले में मंत्री पद भी एक रह गया है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + ten =