थाना शाहपुर क्षेत्र में युवक की गर्दन काट कर हत्या, फैली सनसनी
मुजफ्फरनगर। अज्ञात बदमाशों ने थाना शाहपुर क्षेत्र में देर रात खेत पर पानी चलाने गए युवक की गर्दन काट कर हत्या कर दी।सुबह मामले की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव भी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हुजूरनगर का निवासी ३५ वर्षीय खुशनूद देर रात अपने खेतों में पानी चलाने के लिए गया था । वहां अज्ञात बदमाशों ने उसकी गर्दन काट कर हत्या कर दी।
सीओ बुढाना @muzafarnagarpol विनय गौतम ने बताया कि घटनास्थल पर पहुँची हमारी टीम जांच कर रही है,मौके पर फिंगरप्रिंट व डॉग स्क्युवायड मौजद है जो जांच कर रही है।अभी मृतक के पिता की तरफ से हत्या की कोई भी तहरीर नही दी गयी है,तहरीर के आधार पर घटना का अनावरण कर दिया जाएगा। https://t.co/vTXS1IKVqD pic.twitter.com/fCGJBWpt2r
— News & Features Network (@mzn_news) February 12, 2021
सुबह खुशनूद के अपने घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जंगल में काफी तलाशने के बाद खुशनसीब का सिर कटा शव उसी के खेत में पडा मिला ।
यह देखकर ग्रामीण हक्के बक्के रह गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस में हडकंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों में हत्या की सूचना पर कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

