Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला बार संघ चुनाव मे अध्यक्ष तथा महासचिव पद के लिए प्रत्याशियो ने नामांकन पत्र दाखिल किया

मुजफ्फरनगर। नामांकन प्रक्रिया के साथ जिला बार संघ चुनाव का बिगुल बज गया। जिला बार संघ चुनाव मे अध्यक्ष तथा महासचिव पद के लिए प्रत्याशियो ने मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जिला बार संघ के एक वर्षीय चुनाव के लिए आज कचहरी स्थित जिला बार संघ कार्यालय पर जिला बार संघ अध्यक्ष एवं सचिव पद के दावेदारो के रूप मे विभिन्न प्रत्याशियो ने मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द प्रकाश त्यागी व एल्डर कमैटी के अन्य पदाधिकारियो की मौजूदगी मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मिली जानकारी के अनुसार इस बार जिला बार संघ के चुनाव मे अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए चार गुट मैदान मे हैं। जिसमें से एक गुट की और से अध्यक्ष के लिए प्रमोद त्यागी एड.,सचिव पद के लिए गुलवीर सिह एड,इसी क्रम मे अध्यक्ष पद के लिए कलीराम एवं सचिव पद के लिए अरूण शर्मा एड.,चुनाव मैदान मे हैं।

वहीं दूसरी और जिला बार संघ अध्यक्ष के लिए अनिल जिन्दल व सचिव पद के लिए चन्द्रपाल सिरोही एड.,ने तथा जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश्वर दत्त त्यागी तथा उनके साथ सिचिव पद के लिए ईनाम इलाही त्यागी एड. ने 23 सदस्यीय कमैटी के साथ मुख्य चुनाव अधिकारी आनन्द प्रकाश त्यागी,सहायक चुनाव अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा एड., आदि पदाधिकारियो के समक्ष अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक जिला बार संघ कार्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सम्पन्न हुई

21 नवम्बर 2020 को नाम वापसी होगी। आगामी 25 नवम्बर 2020 को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक जिला बार संघ चुनाव सम्पन्न होगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − thirteen =