मुज़फ़्फ़रनगर के गाँव में भी लगा भाजपा प्रवेश वर्जित का पोस्टर,मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलन के चलते लोगों में सरकार का विरोध देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरनगर में किसान आंदोलन पर बीजेपी का विरोध किया जा रहा है।
लोगों ने विरोध में गांव के मुख्य मार्ग पर भाजपा के प्रवेश वर्जित का बोर्ड लगाया है और पोस्टर में सभी भाजपा नेताओं का गांव में आना सख्त मना लिखा गया है।
इतना ही नहीं पोस्टर में किसान मसीहा चरण सिंह व महेंद्र सिंह टिकैत के फोटो एवं पोस्टर में प्रधानमंत्री के फोटो पर रिजेक्टिंग की मोहर लगा दी।
जिससे साफ जाहिर होता है कि सरकार के प्रति लोगों में किस कदर नाराजगी है।आपको बता दें कि यह पोस्टर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के करहेड़ा गांव में लगाए गए है।
किसान आंदोलन के चलते लोगों में सरकार के खिलाफ एक आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं जब गांव में सरकार विरोधी पोस्टर लगने की सूचना पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन सभी पोस्टरों को हटा दिया है।

