पंचशील कॉलोनी के निवासियों ने राहत कोष में मंत्री कपिल देव को 51 हजार के चेक भेंट किए
मुजफ्फरनगर 17 मई। पंचशील कॉलोनी के निवासियों ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में मंत्री कपिल देव अग्रवाल को 51 हजार की धनराशि के चेक भेंट किए।
कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गठित पीएम केयर फंड में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सृजित उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में हर कोई अपनी ओर से सहयोग कर रहा है। उद्योगपति, व्यापारी ही नहीं बल्कि आम नागरिक भी कोरोना संकट में मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
इसी कडी में मुजफ्फरनगर की पंचशील कॉलोनी के निवासियों ने संयुक्त रूप से 51 हजार रूपये की धनराशि के चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष – कोविड केयर फंड में जमा करने हेतु प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल को भेंट किये।
इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से सुमित गर्ग, भगत राम गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, विजेंद्र गोयल, राजकुमार नरूला, प्रदीप मित्तल, संदीप सिंघल, प्रमोद सिंघल, सुशील कुमार गोयल, सतीश गोयल, डॉ रूप किशोर गुप्ता, पवन गोयल, उपेंद्र बंसल, अरुण गुप्ता, संजीव तायल, पार्थ गोयल, पवन मित्तल, अंकुर गर्ग, महेंद्र नाथ, अतुल गोयल, विनीत गर्ग, संजय गोयल, विनय तायल, देवेंद्र मलिक, डॉ अखिल गोयल, कुलदीप मित्तल, पंकज गर्ग, अशोक गोयल, नरेश गुप्ता ,विनय कुछल, रामकुमार, राम अवतार, राहुल गोयल आदि का सहयोग रहा।
कपिल देव ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें सामाजिक दूरी बनाये रखने के साथ – साथ मास्क पहनकर रखना और अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से साफ रखना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना से महायुद्ध में हम निश्चित रूप से विजयी होंगे।

