Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कपिल देव ने अर्चना कर कराया श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर के सिद्धपीठ श्री श्यामा श्याम मन्दिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल समस्त परिवार सहित कथा वाचक श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल जी व 251 महिलाएं कलश लेकर व आस पास कॉलोनी के सैकडों भक्तजन साथ चल रहे थे।

कलश यात्रा गांधीनगर के मुख्यमार्गों से होती हुई कथा स्थल मन्दिर प्रांगण में पहुंची। इसके साथ ही महाराज श्री गंगोत्री तिवारी जी ने व्यास पीठ पर विराजमान होकर कथा का शुभारम्भ किया। प्रथम दिन महाराज जी ने भक्तों को बताया कि कलियुग में बढते पाप कर्मों से मुक्ति का साधन श्रीमद् भागवत कथा ही है। सभी को भागवत कथा अवश्य सुननी चाहिए।इस यात्रा में पं. हंसराज भारद्वाज, हरीश गोयल, आदित्य अग्रवाल, पं. जगमोहन भारद्वाज, ललित अग्रवाल, अभय शंकर मिश्रा, अनिल सिंघल, संजय गर्ग, मांगेराम शर्मा, सुरेश पाल, शेखर मित्तल, अभिनंदन त्यागी, संजीव गौतम, अनुज गोयल, सचिन राठी, रामशरण शर्मा, अर्जुन गर्ग, अशोक धीमान, सुभाष छोछलान, ब्रिजेश रुहेला, सचिन धामा, विशाल गर्ग, नवनीत गुप्ता, विनीत गर्ग आदि सैकडों भक्तजन मौजूद रहे।

कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ1 1 1 |

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री मां शाकुम्भरी देवी सेवा समिति के तत्वाधान में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ किया गया। जानकारी के अनुसार श्री मां शाकुम्भरी सेवा समिति के तत्वाधान में शिवचौक से आज सुबह नौ बजे आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालु महिलाओं को कलश दिये जिसमें गंगाजल धारण किया गया। इसके पश्चात बैण्ड बाजों के साथ कलश यात्रा का शिवचौक से शुभारम्भ किया गया जहां भोले बाबा की पूजा अर्चना की गयी। वहीं कलश यात्रा में कपिल देव  ने भी आकर पवित्र श्रीमद्भागवत कथा को अपना शीश झुकाकर सिर पर रखा। सभी ने एक सुर में श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासु देवा का गुणगान किया। कलश यात्रा शिवचौक से भगत सिंह रोड होती हुई सर्राफा बाजार से गुजरती हुई कथास्थल पर वापस आई। जहां कलश यात्रा का समापन किया गया।

आने वाली सभी श्रद्धालु महिलाओं को भोजन रूपी प्रसाद वितरित किया गया। सायं तीन बजे कथा वाचक पं. श्री सीताराम त्रिपाठी व्यास जी चित्रकूट वालो के मुखारविन्द से श्रीमद्भागवत कथा का गुणगान किया। इस दौरान अशोक गर्ग, पकज गोयल, बोबी शर्मा, प्रियांक गर्ग, मयंक गर्ग, मुन्ना गर्ग, मोहित, संजय सिंघल, अशोक मित्तल, विजय वर्मा, दीपक गोयल, अंकुर सिंघल, बोबी बंसल, पंकज तायल, राजन, लक्की, गौरव जै वहीं श्रद्धालु महिलाओं में नीलम मित्तल, प्रीति सिंघल, रितु गोयल, अनुपमा, सोनी, विमला, सावित्री, कविता, राजेश्वरी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 3 =