Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नाले को पाईप डालकर बन्द कराने के कार्य का शुभारम्भ- विपुल भटनागर

सभासद विपुल भटनागर के प्रयासो से नयी मण्डी रेलवे लाईन के साथ वाले नाले को पाईप डालकर बन्द कराने के कार्य का शुभारम्भ श्री इन्द्रसेन बिन्दल,मण्डल अध्यक्ष सुनील शर्मा,व्यापारी नेता संजय मित्तल व सभासद विपुल भटनागर ने नारियल तोडकर किया 

उपस्थित वार्डवासियों को लड्डू खिलाकर बधाई दी गयी। विपुल भटनागर ने बताया कि माननीय केन्द्रीय मंत्री डा0संजीव बालियान जी व राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी के प्रयासो से ही यह नाला बन्द हो रहा है।

नयी मण्डी वासियों की इस बडी समस्या को समझकर उसे पुरा कराने के लिए सभी वार्डवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया। विपुल भटनागर ने बताया कि आवास विकास द्वारा यह नाला नयी मण्डी थाने से रेलवे लाईन के साथ साथ शिव मन्दिर तक पाईप डालकर बन्द किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सर्वश्री अजय मित्तल,सभासद विकास गुप्ता,राजेश भाटिया,अरविन्द भारद्वाज,संजीव जैन,पंकज महेश्वरी आदि अनेको वार्डवासी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20768 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − eight =