Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लॉकडाउन के दौरान परसा सन्नाटा, घरो में कैद हुए लोग

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार रात्रि से जारी 59 घंटे के लाकडाउन के दौरान शनिवार को शहर में सभी व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहीं। जिन मार्गा पर जाम के हालात रहते थे वहां इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए।

शिव चौक, मीनाक्षी चौक व भगत सिंह रोड पर न के बराबर ही आवाजाही रही। शहर के मुख्य मार्ग, भगत सिंह रोड, अंसारी रोड, मेरठ-रुड़की रोड, आर्य समाज रोड, सरकुलर रोड, घास मंडी रोड, कचहरी रोड, टाउनहाल रोड, कच्ची सड़क, परिक्रमा मार्ग, भोपा रोड व जानसठ रोड आदि मार्गा पर अधिकतर व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

इसके अलावा एसडी मार्केट, चौ. चरण सिंह मार्केट, अग्रवाल मार्केट, जिला मार्केट परिषद, लोहिया बाजार, दाल मंडी बाजार, नई मंडी, बिंदल बाजार, गौशाला रोड सभी बंद रहे।

बाजार बंद होने के चलते लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी के लिए परेशानी हुई।

पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट रहा। पूरे दिन चैकिंग अभियान चलाया गया। बेवजह निकलने वालो को जमकर हडकाया व कई का चालान भी किया गया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + six =