Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अमर्यादित भड़काऊ टिप्पणीः राजपूत समाज के लोगों ने राज्यमंत्री कपिल देव से की मुलाकात

मुजफ्फरनगर। जसोई में अल्पसंख्यक समुदाय के युवक द्वारा हिन्दू ह््रदय सम्राट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पर कि गयी अमर्यादित भड़काऊ टिप्पणी पर राजपूत समाज के लोग आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल से मिले।

राजपूत समाज के दर्जनों लोग स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल से उनके आवास पर मिले और मन्त्री को बताया कि देश के गौरव हिन्दू सम्राट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पर एक मुस्लिम समाज के व्यक्ति द्वारा अशोभनीय टिप्पणी किये जाने पर हिंदुओं में रोष बना हुआ है। अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी पर उचित कार्यवाही न किये जाने पर अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष बना हुआ है।

ठाकुर समाज के लोगों द्वारा स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल से मांग की गई कि उक्त अपराधी के विरुद्ध राजद्रोह के मुकदमे की धारा लगाई जाए।

जिससे भविष्य में कोई भी अनर्गल टिप्पणी न कर सके। राजपूत समाज की भावनाओं को बहुत ठेस पहुंची है क्योंकि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सर्वसमाज के है और राष्ट्र की धरोहर हैं।

उनके मान सम्मान में यदि किसी व्यक्ति द्वारा टिप्पणी की जाती हैं तो उसे व्यक्ति को समाज का कोप भाजन बनना पड़ेगा। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने तुरंत आवास से ही एसएसपी अभिषेक कुमार यादव व एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव को इस मामले को कड़ाई से देखने व आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा की महापुरुषों के सम्मान से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। वो कोई भी हो उसे कड़ी सजा जरूर मिलेगी। ज्ञापन देने वालो में सुभाष चौहान, अमित पुंडीर, अरुण ठाकुर सहित दर्जनों राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 13 =