Shahpur कन्या इण्टर कालेज शाहपुर में धूम धाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
Shahpur शाहपुर कन्या इण्टर कालेज शाहपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 76 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण संस्था प्रबन्धक अरविन्द कुमार गुप्ता संस्था अध्यक्ष एवं एमको बैंक जनरल मैनेजर अजय भार्गव व अनिल बंसल (असिस्टेंट गवर्नर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100)के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
राष्ट्रगान,विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा गीत एवं देश भक्ति से ओत प्रोत गीत व नारों आदि के बाद स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकली गई।विद्यालय में अनेकानेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
जिनमें छात्राओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया और प्रधानाचार्या श्रीमती उषा अस्थाना जी ने स्वतंत्रता दिवस के परिप्रेक्ष्य में अपने विचार रखें
कार्यक्रम का संचालन रिंकी रानी द्वारा किया गया। व्यवस्था बनाने में आदेश, शिवानी अरोरा अंजलि पूजा पाल ज्योति त्रिपाठी तनु सैनी मीनाक्षी गिरी वंशिका बालियान आदि का सहयोग रह।

