वैश्विक

पाकिस्तान के उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या आधी करने का फैसला

भारत सरकार ने नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या आधी करने का फैसला लिया है। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में बताया कि सरकार ने पाक उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 50 फीसदी घटाने का निर्णय किया है।

मंत्रालय ने कहा कि इसके साथ ही इस्लामाबाद में भारत अपनी उपस्थिति भी कम करेगा। नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग एक तरह से आईएसआई के लिए जासूसी का अड्डा बन चुका है।

अभी उच्चायोग में 110 कर्मियों को अनुमति थी, लेकिन अब इसे घटाकर 55 करने का फैसला किया गया है।इस संबंध में पाक के उपराजदूत को बुलाया गया था और उनसे कहा गया कि भारत उनके उच्चायोग में कार्यरत कर्मचारियों की गतिविधियों को लेकर लगातार चिंता जताता रहा है। वह जासूसी और आतंकी संगठनों के साथ गतिविधियों में लिप्त रहे हैं

 उदाहरण के तौर पर 31 मई को दो पाक अधिकारी रंगे हाथ पकड़े गए थे, जिन्हें देश से बाहर कर दिया गया था।

बता दें कि दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा और इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) ने पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारियों और उनके एक ड्राइवर को जासूसी करते पकड़ा था। भारत सरकार ने इन सभी को जासूसी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पर्सन नॉन ग्रेटा (अवांछित व्यक्ति) करार देते हुए 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश जारी किया था

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − seven =