Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। गांव जौला में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) की बैठक आयोजित की गई। इसमें आसिफ राणा के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

आसिफ राणा के आवास पर कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिलशाद अब्बासी ने मनोनयन पत्र सौंपने के बाद कहा कि छात्रों को संगठित रहकर अपने अधिकारों के लिए सचेत रहना चाहिए।

बताया कि जनपद स्तरीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, उसके लिए छात्रों का पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना सुनिश्चित कराएं।

इस दौरान नूरअंसारी, शाकिर सिद्दीकी, राहिब राणा, इमलाक, शाबान, रिजवान, हसीन आलम, जुबैर सैफी, सुऐब, जुबैर,अमन, तालिब आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 2 =