Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारतीय शेख समाज विकास मंच बुढाना ने फर्जी प्रोपर्टी डीलर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बुढ़ाना। भारतीय शेख समाज विकास मंच बुढाना ने बुढ़ाना कस्बे व क्षेत्र में अपनी दुकानें खोलकर बैठे फर्जी प्रोपर्टी डीलर्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग मुख्यमंत्री से एक ज्ञापन भेजकर की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि विगत एक सप्ताह से जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील बुढाना एरिये में एक प्रकरण सुर्खियों में बना हुआ है। जिसमें तहसील बुढ़ाना की सफीपुर पट्टी के कल्लू नामक व्यक्ति तथा कुछ अन्य लोगों ने दंगा विस्थापित यासीन पुत्र बुन्दु के परिवार के मकान को कब्जाने डराने व धमकाने का आरोप कुछ भूमाफियो पर लगाया है।

यह भी संज्ञान में आया है कि तहसील के एक वरिष्ठ अधिकारी व कुछ कर्मचारी भी इसमें संलिप्त हैं। पीडित के अनुसार उन्हें तहसील में बंधक बनाकर रखा गया है। दंगा पीडित विस्थपित परिवार जनपद के मुख्यालय जाकर भी अपनी पीडा व्यक्त चुका है।

बुढाना तहसील एरिये में भूमाफिया प्रोपर्टी डीलरो का जबरदस्त बोलबाला है। हमारा किसी भी डीलरो से कोई भी लेना देना नहीं है। हमारा उद्देश्य मात्र हमारे समाज के पीडित व्यक्ति को न्याय दिलाना है।

हमारी मांग है कि इस सम्पूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जांच जनपद की किसी भी तहसील के उपजिलाधिकारी से कराई जाये।

ताकि जो भी सत्य है वह सभी के सामने आये। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से हारुन अली सिद्दीकी, इरशाद, शावेज़, नईम, इलाउददीन, आरिफ, नसीम सिद्दीकी और माजिद आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 3 =