Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा ने सैंकड़ो छात्राओं को आत्मसुरक्षा के टिप्स दिए

बुढ़ाना। एसडी गर्ल्स पीजी कॉलेज बुढ़ाना में देर शाम तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा ने सैंकड़ो छात्राओं को आत्मसुरक्षा के टिप्स दिए। जेलर दीपक शर्मा ने एक्ट्रेस ख्याति रघुवंशी के साथ रिबन काटकर समारोह का शुभारंभ किया।

जिसमें शुमायला खान, तनु, आशी, सना, अफ्शा, काजल, काफिया, गरिमा त्यागी ने अतिथियों का कालेज की और से स्वागत किया व उनको चंदन तिलक लगाया। छात्रा तनु त्यागी, अजमत, काजल व अफसा ने कालेज की और से मुख्य अतिथि जेलर दीपक शर्मा को बेज लगाकर उनका स्वागत किया।

इससे पूर्व सभी का अतिथियों से परिचय कराया गया। इसके बाद छात्रा कहकशां, ज्योति, रुखसार, प्रिया, कनुप्रिया ने सरस्वती वंदना की। छात्रा आकृति, सलोनी, कृतिका अर्चना ने स्वागत गीत गाया। छात्रा शिवानी राठी ने सत्यम शिवम सुंदरम पर सोलो डांस किया। अन्य छात्रा शिवानी ने भी आजा नच ले पर डांस किया। राधा रानी कहो तो अभी जान दे दूं पर पायल नीलाक्षी ने ग्रुप डांस किया।

चिट्टे सूट से गाने पर सलोनी कृतिका अर्चना ने ग्रुप डांस किया। बेटी बचाओ विषय पर छात्रा सीरत जैदी और महिला सशक्तिकरण पर नेहा पंवार ने स्पीच दी। घूमर पर सलोनी आशी ने ग्रुप डांस किया। फुलकारी पर आकृति ने सोलो डांस किया। छात्रा रुपल शर्मा अर्चित त्यागी ने लग जा गले गीत गाया। छात्रा प्रिया, गीता, मानसी, प्रिया मलिक, पूनम, नेहा, उमेतमीन, सविता, कहकशां ने जलवा तेरा जलवा में अभिनय कर वाहवाही बटोरी।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर अर्चित त्यागी आरती पंवार ने स्पीच दी। शिवानी ने नगाड़े संग ढोल पर सोलो डांस किया। सोंग ५२ गज का पर आशी, पायल, नीलाक्षी रिया ने डांस किया। मां सोंग कहकशां द्वारा गाया गया। निगोडा निगोडा गाने पर रुखसार ने डांस किया। सैय्या सुपर स्टार गाने पर शुमायला खान ने डांस किया। दहेज प्रथा पर प्रिया सैनी ने स्पीच दी। चटक मटक पर सलोनी और कमली कमली पर तनु त्यागी ने डांस किया। भाई अभिषेक और काजल ने सोंग सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। काजल ने तहजीब शराफत गीत को अपने मधुर कंठ से गाकर प्रशंसा बटोरी।

घनी बावरी पर आशी ने सोलो डांस किया। रंगीलो मारो ढोलना पर ग्रुप डांस में शिवानी आशा ने सभी का मन मोह लिया। हम्यूनिटी पर सलोनी ने स्पीच दी। कोकोकोला पर पायल ठाकुर ने डांस किया। दीवानी मस्तानी पर शिवानी राठी ने डांस किया। नारी सम्मान व सुरक्षा पर शाहीनूर व आशी ने स्पीच दी। गज भर पानी पर अनुराधा धीमान ने डांस किया। मैय्या यशोदा पर पायल ने डांस किया। इफरा ने ग़ज़ल सुनाकर सभी को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया। तेरी नचाई नाचूं पर दीपा ने डांस किया। ऐ वतनघ् तेरे लिए देशभक्ति गीत पर शिवानी भारद्वाज ने अपनी आवाज में गाकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

शमा, शहजादी, रुखसार और मरियम ने दिल तेरा काला मुंडेया पर डांस कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसी बीच यहां पर जेलर दीपक शर्मा ने तहसीलदार मनोज कुमार, एक्ट्रेस ख्याति रघुवंशी, सना शाह, डायरेक्टर रिखम सोनी, हैंगओवर नाइट्स पार्टी के एमडी साहिल सोंधी, एयर होस्टेस हीर नाज, रेडियो जॉकी ज्योति तोमर व डीपीओ रागिब सिड व वामिक इलाही के साथ नसीम कुरैशी की आगामी वेब सीरिज शूटआउट एट मुजफ्फरनगर का पोस्टर लांच किया।

यहां पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रिटायर्ड शिक्षक राजवीर सिंह मलिक ने जेलर सहित सभी अतिथियों के जीवन को एक कविता को रुप देकर उनको भेंट की। यहां पर छात्राओं द्वारा लगाई गई आर्ट गैलरी का अतिथियों ने अवलोकन किया।

इसी बीच दस वर्षीय चित्रकार अब्दुल्लाह कुरैशी ने जेलर दीपक शर्मा को उनकी चित्र वाली पैंटिंग भेंट की। कार्यक्रम के आयोजक कालेज प्राचार्य डॉक्टर दिनेश शर्मा द्वारा कार्यक्रम की सफलता पर सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार जताया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार शर्मा और नरेंद्र कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एन फार न्यूज के एडीटर नसीम कुरैशी की मुख्य भूमिका रही।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =