Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खेलो से शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है-रालोद नेता योगराज सिह

बुढाना। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलो से हमारा शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। अतः पढाई के साथ-साथ खेलो मे प्रतिभाग करना भी जरूरी है।

बुढाना कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव वैली मे आयोजित एक दिवसीय पंवार दौड प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मन्त्री एवं वरिष्ठ रालोद नेता योगराज सिह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए।

पूर्व मंत्री योगराज सिह ने फीता काटकर दौड प्रतियोतिगा का विधिवत शुभारम्भ किया। गांव वैली मे आयोजित पंवार दौड प्रतियोगिता मे विभिन्न जनपदो के खिलाडियो ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान विवेक पंवार, दौड प्रतियोगिता के अर्न्तराष्ट्रीय खिलाडी हर्ष पंवार, राजबीर सिह प्रधान, रोकी,संयम पंवार,संजीव प्रधान सहित अनेक खिलाडी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 5 =