Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पेपर मिल केमिकल रिकवरी प्रशिक्षण शिविर में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर। पेपर मिल में केमिकल रिकवरी के कुशल संचालन और प्रक्रिया नियंत्रण को लेकर पेपर मिलों के संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.एके दीक्षित ने केमिकल की रिकवरी किए जाने की जानकारी दी।
मेरठ रोड स्थित एक होटल में हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सीपीपीआरआई के निदेशक डाक्टर बीपी थपलियाल, सिल्वरटोन पेपर मिल के अमित अग्रवाल और प्रसून अग्रवाल ने किया। प्रशिक्षण में कागज उद्योग के वरिष्ठ तकनीकी व्यक्तियों ने भाग लिया।

इसमें मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, पंजाब, उत्तराखंड, नई दिल्ली और जनपद के पेपर मिलों के संचालक भी शामिल रहे। वरिष्ठ वैज्ञानिक डाक्टर एके दीक्षित ने बताया कि किस तरह पेपर मिलों से निकलने वाले केमिकल का निस्तारण किया जा सकता है। यह केमिकल आम आदमी के लिए नुकसानदेह न बने इसका निस्तारण मिल में ही होना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने प्रशिक्षण भी दिया।

केंद्रीय लुग्दी एवं कागज अनुसंधान संस्थान के निदेशक डाक्टर बीपी थपलियाल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रायोजित है। देश भर में कागज के उत्पादन में मुजफ्फरनगर का पहला स्थान है।

वरिष्ठ शोधकर्ता आरके नैयर, एसके साहनी ने प्रशिक्षण दिया। बिंदल पेपर के निदेशक अंकुर बिंदल, मयंक बिंदल ने भी विचार रखे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =