संपादकीय विशेष

हाईटेक तकनीक से कराई जाएगी इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। फरवरी माह से होने वाली में यूपी बोर्ड परीक्षा इस बार हाईटेक तकनीक से कराई जाएगी। जिले के सभी 66 परीक्षा केंद्रों का लाइव कवरेज होगी, जिसे देखने के लिए जीआईसी में आधुनिक कंट्रोम रूम बनाया गया है। केंद्र का संपर्क लखनऊ से भी होगा।Image Result For Up Board ExaNewsation

गत वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में बाढ़ इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़े जाने के कारण जिला शासन स्तर तक चर्चाओं में आया था। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के निर्देश पर एसटीएफ नोएडा से सामूहिक नकल का खुलासा किया था।

इस बार प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार जिले में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकार्डर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जो वाईफाई से संचालित होंगे। सभी का कंट्रोल रूम राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में बनाया गया है। नोडल अधिकारी जीआईसी प्रधानाचार्य बृजेश कुमार बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि यहां कंट्रोल रूम को छह यूनिट में बांटा गया है। हर यूनिट को 11-11 परीक्षा केंद्रों से जोड़ा गया है। छह यूनिट को एक मैन यूनिट से संबद्ध किया गया है, जिसका सीधा संपर्क लखनऊ स्थित परीक्षा नियंत्रण केंद्र से होगा। सीसीटीवी के जरिये जिले की हर परीक्षा केंद्र पर होने वाली परीक्षा का लाइव कवरेज होगा। यहां बैठ कर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर निगाहें रखी जाएगी। इसके लिए यहां अन्य स्टाफ भी तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम से हर परीक्षा केंद्र से संपर्क कर कैमरों को चेक कर लिया गया है।

इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 60757 परीक्षार्थी-डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में 60757 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें संस्थागत और व्यक्तिगत विद्यार्थी शामिल है। इस बार हाईस्कूल में 31998 और इंटर में 28759 परीक्षार्थी पंजीकृत है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + eight =