Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

घायल होने पर भी डटे रहे मुज़फ्फरनगर पुलिस के जवान: सकुशल ले आये मासूम को बचाकर

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर से बच्चे का अपहरण उसकी सगी मौसी के लडके ने ही किया था। यही वजह है कि सरेआम अपहरण की वारदात में बच्चे को बाइक पर बैठाते समय वह नहीं चिल्लाया क्योंकि वह अपहरणकर्ता को पहले से जानता था और उसे प्यार से बाइक पर बैठाकर अपहरणकर्ता फरार हो गए।

बाद में उन्होंने १० लाख की फिरौती मांगी। उन्होंने एक ईंट भट्ठे पर उसे छिपाकर रखा था। गांव अलमासपुर से पांच दिन पूर्व ट्यूशन जा रहा ७ साल का वंश संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच की प्रथम दृष्टया पुलिस को पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया।

 

वहीं मामले के संबंध में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें बाइक सवार बच्चे को साथ लेकर जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो मामला अपहरण का निकला। नई मंडी कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि अलमासपुर निवासी मोनू के बेटे वंश (७ वर्ष) का उसके ही सगी मौसी की लड़के मोहित निवासी अलमासपुर व उसके दो साथी दीपक निवासी कुटबा व सुनील निवासी कुटबी थाना शाहपुर ने अपहरण किया था।

अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को छोड़ने के लिए १० लाख की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान तीन अपहरणकर्ताओ को मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर बच्चा सकुशल बरामद कर लिया, तो मामले का खुलासा हो गया।

पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, वहीं मुठभेड़ में २ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। घायल बदमाशों से तीन तमंचे व अन्य सामान बरामद किए। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बागोवाली चौराहे के पास ईट भट्ठे की पथेर में बच्चे को छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने बदमाशों घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों अपहरणकर्ता पुलिस की गोली लगने से घायल हो गये, वहीं बदमाशों को लगने से सिपाही हरविंदर व सोनू भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं से तीन तमंचे व अन्य सामान बरामद किया है।

नई मंडी कोतवाली प्रभारी का कहना है कि बच्चे के पिता की जमीन रेलवे विभाग में गई है। उसे जमीन का मुआवजा मिला था। वह मूल रूप से बेगराजपुर का रहने वाला है। इसी वजह से उसके रिश्तेदार ने १० लाख की फिरौती की योजना बनाते हुए बच्चे का अपहरण किया था।

शुक्रवार देर रात मुठभेड़ होने पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है, वहीं बच्चे को सकुशल अपहरणकर्ताओं से छुड़ा लिया गया है। गुरुवार तक पुलिस अपहरण को पति पत्नी का विवाद बता रही थी।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 429 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + sixteen =