वैश्विक

रमज़ान के दौरानआवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैय्यद घयोरुल रिज़वी ने राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के चीफ सचिवों को पत्र लिखकर सभी जिलाधिकारियों को  रमज़ान के दौरान फलों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने सरकार की जनसंपर्क इकाई ‘पत्र सूचना कार्यालय’ (पीआईबी) से शुक्रवार को कहा कि वह खबरों में तब्लीगी जमात प्रकरण से पूरे मुस्लिम समुदाय को न जोड़े। इसके साथ ही आयोग ने यह भी कहा कि पीआईबी यह सुनिश्चित करे कि तब्लीगी जमात प्रकरण पर मीडिया में सही तस्वीर पेश की जाए।

इस मामले में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के संयुक्त सचिव डेनियल रिचर्ड्स की ओर से पीआईबी के प्रमुख महानिदेशक केएस धतवालिया को पत्र लिखा गया। रिचर्ड्स ने पत्र में यह भी कहा है कि तब्लीगी जमात के लोगों पर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इस प्रकरण को मुसलमानों से जोड़ना और पूरे मुस्लिम समुदाय को जिम्मेदार ठहराना गलत और अवांछित है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 16 =