वैश्विक

विकिपीडिया पर हुआ साइबर अटैक

हैकर्स द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद लोकप्रिय वेबसाइट विकिपीडिया ने कई देशों में काम करना बंद कर दिया है। वहीं विकिपीडिया ने अपने एक बयान में इस अटैक को दुर्भावनापूर्ण बताया है। 

विकिपीडिया के जर्मन अकाउंट ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया गया कि कि विकिमीडिया फाउंडेशन सर्वर को भयानक डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस (डीडीओएस)

का सामना करना पड़ा है। बता दें कि DDoS अटैक्स में बड़े कंप्यूटरों को शिकार बनाया जाता है। इस हमले के बाद कंप्यूटर में वायरस डाले जाते हैं। साथ ही नेटवर्क को जाम करके कंप्यूटर को ऑफलाइन कर दिया जाता है।

Image Result For Wikipedia

 

विकिमीडिया फाउंडेशन ही विकिपीडिया को चलाता है। कंपनी ने अपने एक और बयान में कहा कि उनकी टीम वेबसाइट को री-स्टोर करने पर काम कर रही है। हालांकि इस तरह का साइबर अटैक पहली बार विकिपीडिया पर ही नहीं हुआ है। इससे पहले इसी तरह का हमला ट्विटर और फेसबुक पर भी हो चुका है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk