Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री तथा मुजफ्फरनगर सांसद डॉ० संजीव बालियान के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जिसके चलते उन्होने राहत की सांस ली है।Union Minister Sanjeev Baliyan Visits Muzaffarnagar Jail, Meets ...

रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद संजीव बालियान अब अपनी जिम्मेदारियां फिर से संभालने की तैयारी में हैं। मेरठ भाजपा महानगर अध्यक्ष के एक सहायक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने भी शुक्रवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अपना कोरोना टेस्ट कराया था। उन्होंने कईं दिनों से खुद को क्वारंटाइन कर रखा था।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान गत दिनों मेरठ गए थे। वहां उन्होंने मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया था। इस दौरान मेरठ महानगर अध्यक्ष के सहायक भी मौजूद थे, जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री डा. बालियान ने खुद को अपने दिल्ली स्थित आवास पर होम क्वारंटाइन करते हुए परिवार से दूर बना ली थी।

शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अपना कोरोना का टेस्ट कराया। कोरोना टेस्ट होने के बाद वह उनका परिवार ओर पूरे जिले के लोग रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान मेरठ में भ्रमण के बाद मुजफ्फरनगर में रहे। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डा. बालियान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, डीएम सेल्वा कुमारी जे., एसएसपी अभिषेक यादव सहित कई अधिकारियों, उद्यमियों और नगर के कई प्रबुद्ध लोगों से मिले थे।

आज उनके कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट नेगेटिव आने की खुशखबरी के बाद मंत्री संजीव बालियान एक बार फिर से कार्यालय जाकर अपने दायित्व संभालने की तैयारी में हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 19 =