IPL 2021: हैदराबाद के सामने होगी चेन्नई की कठिन चुनौती
IPL 2021 में केन विलियमसन की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद और एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच शारजाह में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. आइये जानें कि आंकड़ो में हैदराबाद और चेन्नई में कौन आगे है.
आईपीएल 2021 के पहले हाफ में जब चेन्नई और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने आई थीं तो धोनी की टीम ने बाज़ी मारी थी. इस मैच में हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 171 रन बनाए थे. इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.3 ओवर में आसानी से मैच जीत लिया था. चेन्नई के लिए इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए थे.
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हेड टू हेड में धोनी की टीम का पलड़ा भारी है. आईपीएल के इतिहास में अब तक ये दोनों टीमें कुल 15 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान चेन्नई ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं हैदराबाद को सिर्फ चार मैचों में जीत मिली है.
प्वाइंट टेबल में भी चेन्नई का दबदबा कायम है. चेन्नई ने इस सीज़न में अब तक 10 मैच खेले हैं. इस दौरान उसने आठ मैचों में जीत दर्ज की है. प्वाइंट टेबल में वो 16 अंको के साथ पहले नंबर पर है. वहीं

