IPL 2021 Second Half Schedule: कल से शुरू हो रहा है दूसरा हाफ
IPL 2021 Second Half Schedule रविवार से शुरू हो रहा है. आईपीएल 2021 की शुरुआत इसी साल अप्रैल में भारत में हुई थी, लेकिन कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था. अब 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में एक बार फिर लीग की शुरुआत होगी, जिसे आईपीएल 2021 का दूसरा हाफ कहा जा रहा है.
आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मैच शाम 07:30 बजे से दुबई में खेला जाएगा. पहले की तरह दूसरे हाफ में भी दोपहर के मैच 03:30 बजे और शाम के मैच 07:30 बजे से खेले जाएंगे.
आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के सभी मैच शारजाह, अबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे. इससे पहले इस लीग का पिछला सीज़न यानी आईपीएल 2020 भी संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था, जिसे मुंबई इंडियंस ने जीता था. आईपीएल 2021 के दूसरे चरण यानी दूसरे हाफ में कुल 31 मैच खेले जाएंगे.
IPL 2021 Second Phase Schedule-
19 सितंबर- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 07:30 बजे
20 सितंबर- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 07:30 बजे
21 सितंबर- पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 07:30 बजे
22 सितंबर- दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 07:30 बजे
23 सितंबर- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 07:30 बजे
24 सितंबर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 07:30 बजे
25 सितंबर- दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स दोपहर 03:30 बजे
दूसरा मैच- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स शाम 07:30 बजे
26 सितंबर- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स दोपहर 03:30 बजे
दूसरा मैच- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस शाम 07:30 बजे
27 सितंबर- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयलस शाम 07:30 बजे
28 सितंबर- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स दोपहर 03:30 बजे
दूसरा मैच- मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स शाम 07:30 बजे
29 सितंबर- राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 07:30 बजे
30 सितंबर- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 07:30 बजे
01 अक्टूबर- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स शाम 07:30 बजे
02 अक्टूबर- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स दोपहर 03:30 बजे
दूसरा मैच- राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 07:30 बजे
03 अक्टूबर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स दोपहर 03:30 बजे
दूसरा मैच- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 07:30 बजे
04 अक्टूबर- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 07:30 बजे
05 अक्टूबर- राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 07:30 बजे
06 अक्टूबर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 07:30 बजे
07 अक्टूबर- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स दोपहर 03:30 बजे
दूसरा मैच- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 07:30 बजे
08 अक्टूबर- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस दोपहर 03:30 बजे
दूसरा मैच- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स दोपहर 03:30 बजे
10 अक्टूबर- क्वालीफायर 1
11 अक्टूबर- एलीमिनेटर
13 अक्टूबर- क्वालीफायर 2
15 अक्टूबर- फाइनल
