Muzaffarnagar News: डॉ संजीव बालियान ने प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया
मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News:भोपा रोड स्थित बाईपास पर प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया गया यह शुभारंभ जनपद के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिलापट का उद्घाटन करके शुभारंभ किया
९००० स्क्वायर फीट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत २२४ फ्लैट बनेंगे जो करोड़ों रुपए की लागत से बनेंगे यह फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को किस्तों पर मिलेंगे और उस फ्लैट की कीमत करीब चार लाख से ५००००० के बीच में होगी
जो लाभार्थी कुछ पैसे जमा करा कर बाकी किस्तों पर भुगतान करके यह प्रधानमंत्री आवास का फ्लैट ले सकेगा जिसमें भारत सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी गई है
इस प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन गरीब बिना छत के रह रहे लोगों को सरकारी छत नसीब हो सकेगी और वह अपने सपनो के मकान में अपना सर छुपा सकेंगे
आज इस उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान स्वच्छ भारत मिशन के प्रदेश सह संयोजक श्रीमोहन तायल मुजफ्फरनगर बीजेपी महामन्त्री व विकास प्राधिकरण के सदस्य शरद शर्मा आईएएस व सचिव मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण महेंद्र कुमार जेई एमडीए योगेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य शहनवाज पति जरीन मखियाली व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

