आई पी एल सट्टा- तीन सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा छेड़े गए अभियान अवैध जुआं,सट्टा, नशा खोरी, आदि की रोक थाम के लिए थाना सिविल लाईन पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस क्षेत्र के एक घर में दबिश दी जहां तीन युवक आई पी एल सट्टा खेलने में मस्त थे
पुलिस ने सभी आरोपियों को मय साजो सामान हिरासत में ले लिया और थाने के आई जहां पूछ ताछ के बाद आज उन्हें जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जब से जनपद का चार्ज सम्भाला है तभी से नित हर रोज नए नए खुलासों के साथ ही तरह तरह के अभियान छेड़ रखें है जेसे चोर लुटेरों वंचित बदमाशों की धर पकड़, जीरो ड्रग्स अभियान हो या फिर अवैध जुआं सट्टे का कारोबार ।
एस एस पी के कड़े दिशा निर्देशनो में अब जनपद पुलिस भी खासी ततपर दिखाई दे रही है तभी तो अब जनपद के हर जुर्म पर खाकी भारी पड़ती दिखाई दे रही है।
ताजा मामला भी जनपद के थाना सिविल लाईन पुलिस का है जहां पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मौहल्ला आनन्द पुरी में एक मकान पर छापेमार कार्यवाही को अंजाम दिया इस मकान से पुलिस ने तीन लोगों को भारी नगदी सहित जुआं खेलने के आरोप में गिरफ्तार करने का दावा किया है।
