Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मेरठ में आत्महत्या करने वाले सिपाही का वीडियो वायरल

खतौली/मेरठ। तेरह दिन पूर्व गंगानगर स्थित अपने फ्लैट में खुदकुशी करने वाले कांस्टेबल विजय गौड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मौत से चंद मिनट पहले बनाए गए इस वीडियो में मृतक कांस्टेबल ने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी और ससुराल वालों सहित मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाल को जिम्मेदार बताया था।

इसके बाद अब इस मामले में खतौली कोतवाल भी घिरते नजर आ रहे हैं।मेरठ एसएसपी कार्यालय में तैनात विजय गौड़ ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी पत्नी, ससुर और साले को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विजय को खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था।

मृतक कांस्टेबल विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें विजय ने अपने ससुराल वालों सहित खतौली के इंस्पेक्टर पर अपने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विजय ने खतौली कोतवाल पर आरोप लगाया कि कोतवाल ने उसका बहुत उत्पीडन किया है और उसे बहुत बेईज्जत किया है, उसकी एक बात नहीं सुनी है।

जिंदगी से मायूस विजय ने लोगों से किसी भी नौकरी पेशा महिला से शादी ना करने की अपील भी की है। अपनी मौत के बाद विभाग से मिलने वाली कोई भी रकम या नौकरी अपनी पत्नी या उसके परिवार को न देने और अपने भाई-बहन को देने की भी गुजारिश की है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मामले में इंस्पेक्टर खतौली पर भी गाज गिरने के आसार नजर आ रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 4 =