वैश्विक

उत्तरी सीरियाई शहर जंदारी में ISIS के प्रमुख अबू हुसैन अल-कुरैशी को सीरिया में मार गिराया गया

ISIS का प्रमुख अबू हुसैन अल-कुरैशी उफ अबू हुसैन अल हुसैनी अल कुरैशी ढेर कर दिया गया है. तुर्की के सैन्य बलों ने उत्तरी सीरिया के जंदारी शहर में एक कार्रवाई के दौरान मारकर ढेर कर दिया. दक्षिणी सीरया में एक कार्रवाई के दौरान आईएसआईएस के पूर्व लीडर के मारे के जाने के बाद अल-कुरैशी नवंबर, 2022 में खुद ही इस आतंकवादी संगठन ISIS  की गद्दी पर बैठ गया था. आईएसआईएस का चीफ बनने के छह महीने के भीतर ही उसे तुर्की के सैन्य बलों ने ढेर कर दिया.

सीरिया के रक्षा सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, तुर्की के सैन्य बलों की ये कार्रवाई उत्तरी सीरियाई शहर जंदारी में हुई है. इस शहर पर तुर्की समर्थित विद्रोही समूहों का कब्जा है. यह शहर 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप में बुरी तरह से प्रभावित हो गया था. रक्षा सूत्रों ने बताया कि सीरिया की नेशनल आर्मी ने इस कार्रवाई को लेकर अभी कोई बयान नहीं दिया है. एक स्थानीय नागरिक ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि कार्रवाई शनिवार और रविवार की दरमियानी रात शुरू हुई. इस दौरान एक घंटे तक भारी गोलीबारी हुई है और एक जोरदार धमाका सुना गया. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था, ताकि कोई वहां आ न सके.

ISIS ने वर्ष 2014 के बाद से इस्लामिक देशों समेत पूरी दुनिया में बहुत तेजी से अपना पैर फैलाया था. इसने इराक और सीरिया के बड़े क्षेत्रों पर कब्जा जमा लिया था. उस समय उसके प्रमुख अबू बकर अल-बगदादी ने पूरे क्षेत्र को इस्लाम विरोधी घोषित कर दिया था.

इसके बाद सीरिया और इराक में अमेरिकी समर्थित बलों के अभियानों के साथ ही ईरान, रूस और विभिन्न अर्द्धसैनिक बलों की ओर से समर्थित सीरियाई बलों के अभियानों के चलते आईएसआईएस की इस क्षेत्र पर अपनी पकड़ ढीली हो गई. इसके हजारों लड़ाके हाल के वर्षों में अधिकांश समय छिपकर रह रहे हैं. हालांकि, वे अभी भी बड़े छापामार हमलों को अंजाम देने में सक्षम हैं.

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन ISIS  के प्रमुख को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. एर्दोगन ने रविवार को घोषणा कि आईएसआईस के प्रमुख अबू हुसैन अल-कुरैशी को सीरिया में मार गिराया गया है. एर्दोगन ने कहा कि उनका उनका राष्ट्रीय खुफिया संगठन दाएश / आईएसआईएस के तथाकथित नेता को फॉलो कर रहा था, जिसका एक कोड नाम अबू हुसैन अल-कुरैशी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 3 =