यह एक “वर्क इवेंट” था, ‘लॉकडाउन पार्टी’ पर नहीं बोला था- Boris Johnson
Boris Johnson का बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें वह लॉकडाउन के दौरान पार्टी करते दिख रहे हैं. ब्रिटेन में वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है. जॉनसन इसके लिए संसद में माफी भी मांग चुके हैं. इस बीच, बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को अपने पूर्व मुख्य सहयोगी के दावों का “स्पष्ट रूप से” खंडन किया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान आयोजित डाउनिंग स्ट्रीट पार्टी के बारे में संसद में झूठ बोला था.
सेल्फ आइसोलेशन में रहने के बाद Boris Johnson पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए. जॉनसन से सवाल किया गया कि अगर आंतरिक जांच से पता चलता है कि उन्होंने झूठ बोला था तो वह इस्तीफा देंगे. ब्रिटिश पीएम ने इस सवाल को टाल दिया. जॉनसन आरोपों से जूझ रहे हैं कि उन्होंने और उनके कर्मचारियों ने कोविड प्रतिबंधों के दौरान पार्टी में भाग लिया था.
खुलासे से लोगों में रोष है. मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी भी बोरिस जॉनसन पर हमलावर है. Boris Johnson ने डाउनिंग स्ट्रीट गार्डन में 20 मई, 2020 को हुई पार्टी के लिए माफी मांगी है. पिछले हफ्ते संसद को उन्होंने बताया कि उन्होंने सोचा कि यह एक “वर्क इवेंट” था.
ब्रिटिश पीएम Boris Johnson के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार डोमिनिक कमिंग्स, जो 2020 के अंत में डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ने के बाद से जॉनसन के खिलाफ प्रतिशोध की लड़ाई लड़ रहे हैं, ने कहा कि उन्होंने उस समय अपने तत्कालीन बॉस को इस घटना के बारे में चेतावनी दी थी.
Boris Johnson ने कहा कि मैं आपको स्पष्ट रूप से बता सकता हूं कि किसी ने मुझे नहीं बताया, किसी ने नहीं कहा कि यह कुछ ऐसा था जो नियमों के खिलाफ था. सच कहूं तो मैं सोच भी नहीं सकता कि धरती पर इसे आगे बढ़ने की इजाजत क्यों दी गई होगी?
Britain: प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार से पहले Boris Johnsonके स्टाफ ने की थी पार्टी

