उत्तर प्रदेश

Lucknow News: शादी में 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत, प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी

Lucknow News: कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप कम होने पर अब प्रदेश की योगी सरकार धीरे-धीरे पाबंदियों को हटा रही है। ऐसे में अब योगी सरकार ने शादी-विवाह समारोह में 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत दे दी है। जबकि पहले इसकी सीमा 50 लोगों को शामिल करने की थी।

कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगे प्रतिबंधों में छूट देते हुए रविवार को प्रदेश सरकार ने आदेश पारित किया है अब शादी समारोहों में 50 लोगों की बजाए 100 लोग शामिल हो सकते हैं।

बता दें, सरकार ने यह फैसला प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी होने की वजह से लिया है। साथ ही यूपी में टीकाकरण अभियान के प्रफुल्तित होने की वजह से खतरे के होने पर किया है। लेकिन आदेश में ये भी कहा गया है कि आयोजन में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।

इस बारे में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को शासनादेश जारी कर दिया है। इस शासनादेश के अनुसार, विवाह समारोह व अन्य आयोजनों में बंद या खुले स्थानों पर अब एक समय में अधिकतम 100 व्यक्तियों को कोविड प्रोटोकाल के अनुसार मौजूद रहने की इजाजत होगी।

 इन आयोजनों या समारोह स्थलों पर आमंत्रित व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था में दो गज की दूरी के कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करना बेहद जरूरी होगा। वहीं समारोह स्थलों पर शौचालयों में साफ सफाई व सैनिटाइजेशन की समुचित व्यवस्था भी जरूरी होनी चाहिए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =