Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गठबंधन के प्रयास में विफल होने के बाद उमा किरण पुरकाजी से लड़ेंगी आजाद समाज पार्टी से चुनाव

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी से गठबंधन के प्रयास में विफल होने के बाद अब चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने यूपी विधानसभा चुनाव में सीधे टक्कर लेने की तैयारी करते हुए अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। इस बार भी पुरकाजी में पूर्व विधायक अनिल कुमार को चुनौती देने के लिए पूर्व मंत्री उमा किरण चुनाव मैदान में उतरी हैं।

उनको चन्द्रशेखर ने अपने राजनीतिक दल आजाद समाज पार्टी काशीराम से उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही चन्द्रशेखर ने जनपद में छह में से पांच सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। दो सीटों पर मुस्लिमों को टिकट दिया गया है।

पूर्व मंत्री और सपा नेत्री उमा किरण भी इस बार नया सियासी चोला ओढ़ चुकी है। उन्होंने बसपा के बाद अब सपा को भी बाय बाय कहा और भीम आर्मी प्रमुख के रूप में चर्चाओं में आये चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण के राजनीतिक संगठन आजाद समाज पार्टी को ज्वाइन कर लिया है।

सपा रालोद गठबंधन में उमा किरण भी जनपद की पुरकाजी सुरक्षित सीट से सपा कोटे से प्रमुख दावेदार बनी हुई थीं, लेकिन उनको २०१७ की भांति इस बार भी निराशा ही हाथ लगी। उस चुनाव में सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करते हुए पुरकाजी से दीपक कुमार को टिकट दे दिया था, जबकि सपा प्रत्याशी के रूप में उमा किरण भी नामांकन दाखिल कर चुकी थी। हाईकामन के विरोध के बावजूद भी उमा किरण ने पुरकाजी से चुनाव लड़ा था।

इस बार भी टिकट कटने से हताश होकर उन्होंने सपा से किनारा कर लिया और आजाद समाज पार्टी में चली गई। आज चन्द्रशेखर ने शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ जनपदों की २० सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। इनमें मुजफ्फरनगर की छह में से पांच सीटों पर प्रत्याशी उतारे गये हैं। जनपद की बुढ़ाना सीट से सालिम चौधरी, चरथावल से तरूण कुमार, पुरकाजी से पूर्व मंत्री उमा किरण, मुजफ्फरनगर सदर सीट से सभासद परवेज आलम और खतौली से मनोज गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया है।

जबकि मीरापुर सीट से अभी टिकट का ऐलान नहीं किया गया है। पुरकाजी सीट पर उमा किरण के मैदान में आने से यहां पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन सकते हैं और रोमांचक मुकाबला हो सकता है। अभी तक पुरकाजी में भाजपा से विधायक प्रमोद उटवाल, सपा रालोद गठबंधन में पूर्व विधायक अनिल कुमार मैदान में उतरे हैं। अब पूर्व मंत्री उमा किरण की इस क्षेत्र में मौजूदगी इस चुनावी जंग की सरगर्मी को और बढ़ाने वाली साबित हो सकती है।

बीमार पशुओं का पशु चिकित्सक द्वारा कराया उपचार

मुजफ्फरनगर। पशु चिकित्सक द्वारा कान्हा गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया एवं बीमार पशुओं का उपचार किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह के द्वारा कान्हा गौशाला चरथावल का निरीक्षण किया गया, इसमें सभी गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

निरीक्षण के दौरान गोआश्रय स्थल पर पेयजल, हरा चारा, भूसा, दाना एवं गोवंश को ठंड से बचाव हेतु त्रिपाल की व्यवस्था उपलब्ध मिली, तथा बीमार एवं घायल गोवंश की चिकित्सा की गई, गोवंश के स्वच्छ पीने के पानी तथा नियमित रूप से साफ सफाई के लिए केयरटेकर को निर्देशित किया गया।

22 जनवरी से शुरू होंगे विवाह समारोह

मुजफ्फरनगर। १४ जनवरी मकर संक्रांति के दिन सूर्य का राशि परिवर्तन मकर राशि में होने से खरमास समाप्त हो गया है। शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो चुकी है। भारतीय ज्योतिषशास्त्र के अनुसार खरमास लगने पर किसी भी तरह के शुभ कार्य को करना वर्जित माना गया है। जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास की शुरूआत होती है। जिसकी अवधि एक माह तक के लिए रहती है। सूर्यदेव जैसे ही धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं वैसे खरमास की समाप्ति होती है

सभी तरह के शुभ कार्य दोबारा शुरू हो जाते हैं। १४ जनवरी को मकर संक्रांति के दिन सूर्य का राशि परिवर्तन मकर राशि में होने से खरमास समाप्त हो गया है। सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो चुकी है। शास्त्रों में खरमास के समय को शुभ नहीं माना जाता है। दरअसल खरमास में सूर्य की शक्ति कमजोर होने से शुभ कार्य एक महीने के लिए रोक दिए जाते हैं। खरमास के महीने में संगाई, शादी, बच्चों का मुंडन, गृह प्रवेश, नई दुकान या प्रतिष्ठान खोलना आदि जैसे मांगलिक कार्य को अच्छा नहीं माना गया है।अब जैसे ही खरमास खत्म हो गया है सभी मांगलिक कार्य दोबारा शुरू हो गए हैं।

विवाह के शुभ मुहूर्त – खरमास खत्म होते ही विवाह का पहला शुभ मुहूर्त २२ जनवरी को है। फिर इसके बाद अगला शुभ मुहूर्त २३, २४ और २५ जनवरी को है। जनवरी के बाद फरवरी के महीने में विवाह का पहला शुभ मुहूर्त ४ फरवरी को है, फिर इसके बाद ५, ६, ७, ८,१० और १८, १९ फरवरी का दिन भी विवाह के लिए शुभ है

।जबकि मार्च के महीने में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त -गृह प्रवेश के लिए ५ फरवरी, (शनिवार) ११ फरवरी (शुक्रवार) १८ फरवरी (शुक्रवार) और १९ फरवरी (शनिवार) का दिन शुभ है। इसके आलावा मार्च में २६ मार्च, शनिवार का दिन शुभ है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15080 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =