उत्तर प्रदेश

जालौन:  गृह कलह के चलते विवाहिता ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी

 गृह कलह के चलते विवाहिता ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने शव को रस्सी पर लटकते हुए देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आत्महत्या किन कारणों से की गयी, इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल परिजन कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

 जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सरावन में 30 वर्षीय विवाहिता शबनम पत्नी इकरार ने गृह कलह के चलते कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह पति ने पत्नी को रस्सी पर झूलते हुए देखा तो हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी, तो मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर बहन के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाया।

वहीं थाना अध्यक्ष राजीव कुमार का कहना है- आत्महत्या किन कारणों से किया है, अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वही मायके पक्ष ने भी किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद हर बिंदु पर जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + ten =