उत्तर प्रदेश

पत्नी के उत्पीड़न  से परेशान पति ने लगा ली फांसी, महिला थाना पुलिस ने छोड़ने के एवज में लिए थे 20000

पत्नी के उत्पीड़न  से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। उसकी लाश कमरे में पंखे से लगी रस्सी से लटकी हुई मिली है। कल पत्नी की शिकायत पर महिला थाना पुलिस इसे पकड़ कर थाने ले गयी थी। इसके बाद उसे छोड़ने के एवज में बीस हजार रुपये लिए थे।

यह मामला फिरोजाबाद (Firozabad) जिले के शिकोहाबाद थाने के मोहल्ला शिव नगर रहचटी का बताया जा रहा है, जहां कि निवासी सादिक पुत्र वकील खां की पांच माह पूर्व खुशनुमा पुत्री मुशीर खान के साथ शादी (Wedding) हुई थी। सादिक हज्जाम का कार्य करके अपने परिवार का पेट पालता था।

सादिक के परिजनों का आरोप है कि ससुराली जन अक्सर सादिक का उत्पीड़न करते थे। खुशनुमा के परिजनों द्वारा कई बार उसके परिवार के साथ मारपीट की गयी थी। अभी दो दिन पूर्व खुशनुमा मायके चली गयी थी तो कल उसके परिजनों ने आकर मारपीट की। इसके बादर महिला थाने की पुलिस सादिक और उसके भाई को पकड़ ले गयी। फिर उन्हें छोड़ने के बदले बीस हजार रुपये भी लिए।

पुलिस से छूटकर आते वक्त खुशनुमा के परिजनों ने सादिक और उसके भाई की पिटाई की। उत्पीड़न अत्याचार से परेशान सादिक ने आखिरकार पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर सादिक की जेब में रखा सुसाइड नोट निकाला। इसमें भी आत्महत्या का कारण पत्नी के द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न बताया गया है।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर रही है। युवक के मां-बाप का आरोप आए दिन ससुराली जन परेशान किया करते थे। पुलिस के छोड़ने के बाद सभी ने सादिक को काफी बेइज्जत किया था और उसके साथ मारपीट भी की थी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 5 =