Jalaun News: वन विभाग ने रेस्क्यू किया परैछा में घुसा मगरमच्छ
Jalaun News: कोच तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत परैछा में आगनबाड़ी केंद्र के पास एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया। जब ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा तो उनमें दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बिना देरी किए अपनी टीम वहां भेज दी।
मगरमच्छ को पकड़ने पहुंची टीम के वन दरोगा करनसिंह एवं हमराही राममोहन परिहार ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए ग्रामीणों के सहयोग से करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया। वहीं, वन विभाग ने मगरमच्छ को बेतवा नदी में छोड़ दिया।जालौन के एट थाना क्षेत्र के पिछले दिनों ईंगुई गांव में मगरमच्छ के घुसने की घटना में ऐसी घटना सामने आई थी।
