Jalaun News: घर जा रहे किसान को रौंद दिया रोडवेज बस ने, परिजनों और गांव में मातम छा गया
Jalaun News: एट थाना क्षेत्र के विलाया निवासी किसान रामप्रसाद कुशवाहा पुत्र हरि किशन कुशवाहा सुबह अपने गांव से ग्राम जखौली से आटे की बोरी साइकिल पर लेकर वापस आ रहा था . जैसे ही वह कानपुर झांसी हाईवे पिंडारी मोड़ के नजदीक पहुंचा तभी तेजी से झांसी से कानपुर की ओर आ रही परिवहन विभाग की बस ने पीछे से टक्कर मारते हुए रौंद दिया किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही हाईवे पर हड़कंप मच गया और एक और लम्बा जाम लग गया
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हाईवे की एंबुलेंस से जिला अस्पताल में पहुंचाया और उसके बाद यातायात बहाल कराया।
हादसे की खबर जैसे ही परिजनों और गांव में पहुंची मोहल्ले में मातम छा गया और पत्नी पुत्र देवेंद्र पुत्री मंगला का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है दूसरी ओर घटना के बाद बस चालक सहित मौके से फरार हो गया।
वहीं प्रभारी निरीक्षक (Inspector in charge) का कहना है कि बस और उसके नंबर की शिनाख्त टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से हो गई है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के उपरांत मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के जनपद में जालौन बुधवार की सुबह आटे की बोरी उठा कर अपने घर जा रहे किसान (Farmer) को पीछे से आ रही रोडवेज बस (Roadways Bus) ने टक्कर मारते हुए उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही हाईवे (highway Par Bus Accident) पर हड़कंप मच गया और जाम लग गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया, वहीं परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद बस मौके से फरार हो गई। पुलिस का कहना है कि बस के नंबर की शिनाख्त हो गई है .

