उत्तर प्रदेश

Jalaun News: शराब के नशे में भिड़े छोटे ने बड़े भाई को मारी गोली

Jalaun News:  देर रात को शराब के नशे में दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी, गोली लगने के कारण उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौका पाकर घटनास्थल से फरार हो गया।

वहीं गोली की आवाज सुनकर घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घायलावस्था में पड़े युवक को तत्काल उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत देखते हुए प्रथम उपचार करने के बाद उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।

पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के बजरिया इलाके का है। यहां के रहने वाले पवन और उसके छोटे भाई राकेश में शराब के नशे में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पहले दोनों में मारपीट हुई, उसके बाद छोटे भाई राकेश ने तमंचा से बड़े भाई पवन को गोली मार दी। इस दौरान गोली उसके पेट में लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी राकेश तत्काल मौके से फरार हो गया। वही पवन को लहूलुहान हालत में देखते हुए परिजन तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों उसे देखते हुए इलाज शुरू कर दिया।

लेकिन गंभीर हालत होने के कारण तत्काल मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =