Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: क्रांति सेना ने की गोड़िया मठ आश्रम में हुई चोरी के खुलासे की मांग

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News: शुक्रताल क्षेत्र के गोड़िया मठ के संचालक श्री भक्ति भूषण के आश्रम में हुई चोरी के आरोपी व अन्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज क्रांति सेना ने एस पी देहात से मुलाकात की इस अवसर पर क्रांतिसेना के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष गोड़िया मठ के संचालक श्री भक्ति भूषण के विरुद्ध एक साजिश के तहत उनके कर्मचारी व कुछ सफेदपोशों ने मिलकर उन्हें जेल भिजवा दिया था ।

जेल से जमानत पर आने के बाद श्री भक्ति भूषण जी को आश्रम में हुई लाखो रु की चोरी का पता चला उन्होंने इस सम्बन्ध मे अपने शिष्य गोविंद दास के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज करवा दिया जिसमें उक्त शिष्य से कुछ नकदी व आश्रम का सामान भी बरामद किया गया था

परंतु आज तक भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है क्रांति सेना नेताओ ने शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि महाराज जी को जेल भिजवाने और उनके आश्रम की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने के पीछे सफेदपोशो के शातिर दिमाग ने काम किया है

इस षड्यंत्र का खुलासा होने आवश्यक है, जिससे इस घटना में शामिल आरोपी बेनकाब हो सके, इस अवसर पर क्रांतिसेना सेना ने इस प्रकरण को लेकर एक ज्ञापन एस एस पी को संबोधित ज्ञापन एस पी देहात को सौंपा

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी योगेंद्र शर्मा ,शरद कपूर,देवेन्द्र चौहान, राजेश कश्यप,अनुज चौधरी, अवनीश चौहान, लोकेश सैनी, आशीष मिश्रा,जितेंद्र गोस्वामी,शैलेन्द्र शर्मा,उज्ज्वल पंडित,योगेंद्र सैनी ,ललित रुहेला,शेंकी शर्मा,कुलदीप शर्मा,शिवम पंडित ,सोनू कश्यप,मुकेश कुमार ,विजय पाल आदि उपस्थित थे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 4 =