Jansath News: सीएचसी पर सिजेरियन ऑपरेशन सुविधा शुरू, महिला सर्जन द्वारा किया गया ऑपरेशन
जानसठ। (Jansath News) सीएचसी पर नहीं थी सिजेरियन की सुविधा।महिला सर्जन द्वारा किया गया सिजेरियन ऑपरेशन।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ पर पहुंच कर टीम ने इमरजेंसी वार्ड, वार्ड, दवा कक्ष, ओपीडी,डिलीवरी रूम, वैक्सीन सेंटर, वार्ड आदि का निरीक्षण किया।
कायाकल्प टीम प्रभारी ने बताया कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं को परखने के लिए जानसठ सीएचसी का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। टीम ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं उपचार व आयुष्मान भारत के कार्ड की प्रगति रिपोर्ट पर सीएचसी प्रभारी व स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की।
ज्यादा जानकारी देते हुए सीएचसी अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के मुताबिक हमारा प्रयास क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों को मातृत्व सुरक्षा, नवजात सुरक्षा, मेडिकेशन सुरक्षा, रेडियेशन सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, पेशेंट सुरक्षा के संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाई।डॉ अशोक कुमार मिथिलेश शर्मा फार्मेसिस्ट डॉ वरदान मरदान मुसर्रत मेहरबान अकरम सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
कर्मचारी कोविड के बारे में दे रहे जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कोविड से बचाव को स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय होकर काम कर रही है। टीम बाजारों में कैंप लगाकर लोगों को कोविड से बचाव की जानकारी दे रही है। कोविड का प्रकोप भले ही हल्का हो चला हो लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी भी इसमें जी जान से जुटी हुई है।
टीम के कर्मचारी बाजारों में कैंप लगाकर लोगों को कोविड के बारे में जानकारी दे रहे है। स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी मिनाक्षी ने बाजार में कई स्थानों पर मिनी कैंप लगाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड से हम सावधानी रखकर बच सकते है। उन्होंने लोगों को बताया कि मास्क जरूर पहना चाहिए
ताकि हम हवा में एक दूसरे को संक्रमण न पहुंचा सके। हाथ समय समय पर धोने की भी सलाह दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि बुखार या फिर खासी नजला आदि हो तो तुरंत ही चिकित्सक से सलाह ले। कोविड से बचाव के लिए टीके जरूर लगाएं। भीड भाड वाली जगह पर जाने से अभी बचना चाहिए। ताकि हम कोविड के संक्रमण से बचे रहे।

