उत्तर प्रदेश

Jaunpur News: जमीनी विवाद के रंजिश में सोते समय गोली मारकर हत्या

Jaunpur News:  जमीनी विवाद के रंजिश में 60 वर्षीय अतुल सिंह नामक युवक को सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं पुष्पा नामक महिला को चोट लगी, जिससे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. आरोपी गोली मारकर प्रयागराज की तरफ जंघई की ओर भाग निकला.

ग्राम बभनियाव में थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित महरूपुर गाँव के मूल निवासी अतुल सिंह को उसके सगे भतीजे सूरज सिंह उर्फ प्रशांत सिंह पुत्र सुमंत सिंह नामक युवक ने अपने साथी अपने साथी बकाटू उर्फ टाइगर के साथ मिलकर गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. अतुल और सूरज सिंह के बीच महरूपुर गाँव की पैत्रिक जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। अतुल सिंह ने शादी नहीं किया था।

घटना जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनी गांव गांव की है. जहां पर बीती रात सोते समय एक दंपत्ति परिवार के ऊपर उसके ही परिवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली के छर्रा और ईट पत्थरों से घायल महिला को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया. वहीं हत्या की जाने का वजह आपसी जमीनी रंजिश को लेकर है.

पुलिस की मानें तो जफराबाद थाना क्षेत्र के महारूपुर गांव निवासी अतुल सिंह का अपने ही परिवार से जमीनी विवाद कर रंजिश चल रहा था. मामले में एक सप्ताह पहले ही परिवारों ने जान से मारने की धमकी दी थी. मृतक युवक अपने बहन के घर रहता था वहां पर पाटीदारों ने जाकर गोली मारकर हत्या कर दिया.

विवाद के कारण अतुल सिंह मीरगंज स्थित बभनियाव में अपनी बहन के यहां रह रहा था। इधर अतुल अपनी जमीन बेचने के प्रयास में लगा था इसी जमीनी विवाद को लेकर सूरज सिंह ने चाचा के हत्या की योजना बना कर रात्रि में लगभग एक बजे के आसपास बभनियाव पहुंच कर अतुल को गोली मार दिया और फरार हो गया।

अतुल खून से लतफत छटपटाने लगा बहन के परिजन उसे लेकर पहले सीएचसी मछली शहर उपचार हेतु लेकर गये फिर वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 9 =