Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में बडे सर्राफा कारोबारी के शोरुम से 70 लाख के जेवर चोरी

Muzaffarnagar शहर के प्रसिद्ध सर्राफा कारोबारी के शोरूम से करीब 70 से 80 लाख रुपये के जेवर चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

शहर के प्रसिद्ध सर्राफा व्यापारी रामकुमार ज्वैलर्स के यहां से लगभग 80 लाख रूपये कीमत का सोना चोरी होने से हडकम्प मच गया। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसको लेकर पुलिस जांच पडताल में जुटी है।

सूत्रों के अनुसार इस चोरी का पता तब चला जब दुकान मालिक व कर्मचारियों ने पाया कि जेवरों का एक डिब्बा गायब है। इसमें सोने की चेन थी। इनकी कीमत 70 से 80 लाख रुपये बताई गई है।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। चोर का कारनामा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति जेवरों से भरा डिब्बा अपने थैले में डालता हुआ पाया गया है। पुलिस घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहारा ले रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 5 =