उत्तर प्रदेश

Jhansi News: पति ने कर ली आत्महत्या, शराब पीने को लेकर हुआ था झगड़ा

Jhansi News: शराब नहीं पीने की पत्नी की बात जब पति को गलत लगी तो उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही पति की मौत की जानकारी पत्नी को हुई तो पत्नी ने फाँसी लगा ली। पत्नी को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

इस मामले में लहचूरा थाना पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वा में गजेंद्र सिंह परिवार समेत रहता था। वह खेती करके परिवार का भरणपोषण करता था। 12 साल पहले उसकी शादी मुन्नो देवी से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी को पता चला कि पति शराब पीते हैं। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।

परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम को पति-पत्नी में शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। पत्नी ने पति से कहा था कि शराब नहीं पिया करो। इसी बात पर काफी देर तक नोंकझोक हुई थी। बताते हैं कि रात के समय पत्नी किचन में किसी काम से गई थी। इसी दौरान गजेंद्र ने गुस्से में कमरे में जाकर जहर का सेवन कर लिया।

जहर खाने की बात घर में किसी को भी नहीं बताई थी। तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान गजेंद्र की मौत हो गई। उधर, पति की मौत की सूचना पत्नी को नहीं दी गई थी। पत्नी मुन्नो बार-बार फोन कर पति के बारे में पूछ रही थी। तब 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =