वैश्विक

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उलटफेर का सिलसिला जारी: ‘हम’ अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उलटफेर का सिलसिला जारी है। जेडीयू के बाद अब राज्य में महागठबंधन को झटका लगा है। महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) ने खुद को अलग कर लिया है। जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ की कोर कमेटी ने फैसला लिया है कि वह अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं रहेंगे। माना जा रहा है कि जीतन राम मांझी की घर वापसी हो सकती है और एक बार फिर वह जेडीयू के साथ जा सकते हैं।
 
बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी की घर वापसी को लेकर जेडीयू की तरफ से पिछले कई महीनों से कवायद चल रही है। जेडीयू चाहती है कि मांझी की पार्टी ‘हम’ का पूरी तरह से जेडीयू में विलय हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं होने की सूरत में मांझी की पार्टी के साथ कुछ सीटों पर समझौते का फॉर्मूला तय किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को हुई ‘हम’ की कोर कमेटी बैठक में महागठबंधन से अलग होने का फैसला कर लिया गया है। हालांकि, अभी तय नहीं हुआ है कि जीतन राम मांझी की पार्टी जेडीयू से हाथ मिलाएगी या नहीं।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के तीन विधायक गुरुवार को जनता दल (यूनाइटेड) यानी जेडीयू में शामिल हो गए हैं। इनमें लालू यादव के समधी चंद्रिका राय का नाम भी शामिल है। 

चंद्रिका के अलावा जदयू में शामिल होने वाले बाकी दो विधायक जयवर्धन यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी के बेटे फराज फातमी हैं। हालांकि, फराज फातमी को आरजेडी पहले ही महेश्वर यादव और प्रेमा चौधरी के साथ पार्टी से निष्कासित कर चुकी है। ये दोनों भी जेडीयू का दामन थाम चुके हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + twelve =