वैश्विक

अवंतीपोरा से गिरफ्तार किए गए अल-बदेर के दो आतंकी, छह लाख रुपये बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके से अल बदेर संगठन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें आतंकियों के बारे में विशेष इनपुट मिला था। 

https://twitter.com/SouleFacts/status/1305774434649661440?s=20

इसी के आधार पर अवंतीपोरा पुलिस और सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की और स्कूटी पर सवार होकर शोपियां से ख्रीऊ जाते समय रास्ते में ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एक पुलिसकर्मी ने उनकी पहचान अवंतीपोरा के गाडीखाल निवासी रईस-उल-हसन और डडसारा निवासी मुस्ताक अहमद मीर के रूप में की है।

उनके कब्जे से अल बदेर संगठन से संबंधित कई सामग्रियां बरामद की गईं हैं। पुलिस को उनके पास से छह लाख रुपये भी मिले हैं, जिनका उपयोग अल-बदेर संगठन के आतंकवादियों के वित्तपोषण के लिए किया जाना था।

जिस स्कूटी पर सवार होकर दोनों जा रहे थे, उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। ख्रीऊ पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 12 =